गुजरात में नए मंत्रिमंडल में 10 कैबिनेट सहित कुल 24 मंत्रियों को शपथ दिलायी गई

गुजरात में नए मंत्रिमंडल में 10 कैबिनेट सहित कुल 24 मंत्रियों को शपथ दिलायी गई

गुजरात में आज मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल ने शपथ ली। गांधीनगर में राज भवन में राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत ने दस कैबिनेट, चौदह राज्‍य मंत्रीं सहित मंत्रिमंडल में कुल 24 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसमें दो महिला सदस्‍य भी शामिल हैं। सत्‍तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने एक बडा कदम उठाते हुए पूरा नया मंत्रिमंडल बनाया है।

नए मंत्रिमंडल में दो महिला सदस्‍य शामिल हैं। पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष जीतेन्‍द्र वघानी, ह्ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघव जी पटेल, कानूभाई देसाई, कीर्ति राणा, नरेश पटेल, प्रदीप सिंह परमार और अर्जुन सिंह चौहान ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

नए मंत्रिमंडल में हर्ष सांघवी, जगदीश पांचाल, ब्रिजेश मेरजा, जीतू भाई चौधरी, मुकेश पटेल, अरविंद रैयानी, कुबेर भाई दिनदर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, आर सी मकवाना, विनोद मोरादिया और देवभाई मालम सहित मनीषा वकील और निमिषा सुतार राज्‍य मंत्री बनाई गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नए मंत्रियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि ये लोग समर्पित कार्यकर्ता हैं जिन्‍होंने अपना जीवन जनसेवा और पार्टी के विकास के लिए अर्पण किया है।

Related posts

Leave a Comment