गुजरात के कई हिस्‍सों में कल से हल्‍की वर्षा जारी

गुजरात के कई हिस्‍सों में कल से हल्‍की वर्षा जारी

गुजरात के कई हिस्‍सों में कल से हल्‍की वर्षा हो रही है। स्‍थानीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्‍य में और अधिक बेमौसमी बरसात होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। महसाणा जिले में बेचाराजी, महसाणा, काडी और ऊंझा तथा साबरकांठा में खेडब्रह्मा और गांधीनगर जिले में दाहेगाम में कल सुबह 10 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार गोवा तट के पास पूर्व अरब मध्‍य सागर और दक्षिणी महाराष्‍ट्र से दक्षिण गुजरात तक कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में उत्‍तर और दक्षिणी गुजरात में कहीं कहीं बेमौसमी बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। अहमदाबाद में कल से बादल छाए हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment