खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर में गोपनीय ज्ञापन की खबरें फर्जी और पूरी तरह बेबुनियाद हैः भारत सरकार

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर में गोपनीय ज्ञापन की खबरें फर्जी और पूरी तरह बेबुनियाद हैः भारत सरकार

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि गोपनीय ज्ञापन की खबरें फर्जी और पूरी तरह बेबुनियाद हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस तरह का कोई ज्ञापन नहीं है। उन्होंने इन खबरों के संबंध में मीडिया के सवलों के जवाब में यह बात कही।

फर्जी खबर में यह दावा किया गया है कि विदेश मंत्रालय ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के विरुद्ध ठोस कदम उठाने के लिए उत्तरी अमरीका में भारतीय दूतावासों को यह गोपनीय ज्ञापन भेजा था।

अरिंदम बागची ने कहा कि इस तरह की खबरें भारत के विरुद्ध निरंतर दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों के स्रोत के बारे में सब जानते हैं कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के समर्थन से फर्जी नैरेटिव फैलाता है। उन्होंने कहा कि संबंधित लेखकों की पोस्ट से इस लिंक की पुष्टि हुई है।

अरिंदम बागची ने कहा कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वाले अपनी ही विश्वस्नीयता को नुकसान पहुंचाने की कीमत पर ऐसा करते हैं।

Related posts

Leave a Comment