कोविड से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्‍चों को स्‍कूली और उच्‍च शिक्षा के लिए पूरी सहायता दी जाएगी- प्रधानमंत्री मोदी

कोविड से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्‍चों को स्‍कूली और उच्‍च शिक्षा के लिए पूरी सहायता दी जाएगी- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कोविड से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्‍चों को स्‍कूली और उच्‍च शिक्षा के लिए पूरी सहायता दी जाएगी। आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बच्चों के लिए पीएम केयर्स योजना के तहत दिये जाने वाले लाभों की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस योजना से 18 से 23 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को एक निश्चित वजीफा मिलेगा और 23 वर्ष का होने पर उन्हें दस लाख रुपये मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सरकार बच्चों को प्रति माह चार हजार रुपये प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जा रहा है जिसमें पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य खर्च को सरकार वहन करेगी।

Related posts

Leave a Comment