कोलकाता में वित्‍तीय समावेश कार्य समूह की पहली बैठक 9 से 11 जनवरी तक आयोजित की जाएगी

वित्‍तीय समावेश कार्य समूह की पहली बैठक कोलकाता में इस महीने की नौ से 11 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। बैठक के प्रारंभिक सत्र- वित्‍तीय समावेश पर भारत की भूमिका को लेकर अद्वितीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। मुख्‍य सत्र दूसरे दिन शुरू होगा और यह बैठक बंद कमरे में होगी। जी-20 सचिवालय के अवर सचिव सृजन शांडिल्‍य ने बताया कि वर्ष भर में जी-20 श्रृंखला की पहली बैठक से इतर पूर्वी क्षेत्र विशेष रूप से बंगाल की सांस्‍कृतिक समृद्धि प्रस्‍तुत की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment