कोचीन शिपयार्ड को समुद्र में पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए सर्विस ऑपरेशन पोत के निर्माण का एक हजार करोड़ रुपये का अंतर्राष्ट्रीय निर्यात ऑर्डर मिला है। सर्विस ऑपरेशन पोत समुद्र में पवन ऊर्जा उद्योग की कमीशनिंग, सेवा, रखरखाव और परिचालन आवश्यकताओं के लिए डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है और केंद्र सरकार के “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” विजन के अनुरूप है।
कोचीन शिपयार्ड को समुद्र में पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए एक हजार करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला