कैलिफोर्निया में लाखों लोग लॉस एंजिल्स समेत राज्य के मध्य और दक्षिणी भाग में बाढ़ की चेतावनी के बीच रह रहे हैं। कई बार तूफान आने के कारण राज्य में दिसम्बर महीने के बाद से हिमपात, बाढ़, भूस्खलन और बिजली की आपूर्ति में कठिनाइयों से राज्य में कठिन स्थितियां बनी हुई हैं। बाढ़ के कारण मंगलवार को प्रशांत तट राजमार्ग के कई भागों को बंद करना पड़ा। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के तटीय और घाटी के क्षेत्रों में तीन इंच और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में छह इंच वर्षा की आशंका व्यक्त की है। कैलिफोर्निया के छोटे शहरों तुलारे काउंटी, अल्पाघ और एलेंसवर्थ से हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...