कैबिनेट ने मत्‍स्‍य पालन क्षेत्र में प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा के अंतर्गत एक केंद्रीय क्षेत्र की उप-योजना प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य किसान समृद्धि सह-योजना की स्‍वीकृति दी

कैबिनेट ने मत्‍स्‍य पालन क्षेत्र में प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा के अंतर्गत एक केंद्रीय क्षेत्र की उप-योजना प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य किसान समृद्धि सह-योजना की स्‍वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मत्‍स्‍य पालन क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा के अंतर्गत एक केंद्रीय क्षेत्र की उप-योजना प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य किसान समृद्धि सह-योजना की स्‍वीकृति दी है। नई दिल्‍ली में कल मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अगले चार वर्षों में इस योजना के लिए कुल छह हजार करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि तीन हजार करोड़ रुपए सार्वजनिक वित्त से मिलेंगे। इसमें विश्‍व बैंक और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक विभाग-एएफडी से मिलने वाली राशि भी शामिल है। शेष 50 प्रतिशत धनराशि का योगदान निजी क्षेत्र के लाभार्थी करेंगे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह योजना मत्‍स्‍य क्षेत्र को धीरे-धीरे विधिसंगत बनाने में सहायक होगी।

Related posts

Leave a Comment