केरलः इडुक्की जिला प्रशासन ने मुल्लापेरियार बांध से आज सुबह दस बजे से पानी छोड़े जाने की चेतावनी जारी की

केरलः इडुक्की जिला प्रशासन ने मुल्लापेरियार बांध से आज सुबह दस बजे से पानी छोड़े जाने की चेतावनी जारी की

केरल में इडुक्की जिला प्रशासन ने मुल्लापेरियार बांध से आज सुबह दस बजे से पानी छोड़े जाने की चेतावनी जारी की है। जलाशय में कल शाम जलस्तर 138 फीट तक पहुँच गया था। ऐसे में वहां से धीरे धीरे दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जायेगा।

प्रशासन ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन पेरियार नदी के किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बांध के डूब-क्षेत्र में हाल के दिनों में बहुत अधिक वर्षा हुई है, जिसके कारण जलाशय में जलस्तर बढ़ गया है।

Related posts

Leave a Comment