केरल में मानसून की तेज बारिश के कारण बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में डेंगू बुखार से अब तक 18 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राज्य में डेंगू सहित रैट-फीवर, चिकुनगुनिया और एच-वन-एन-वन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार रात तक 12 हजार से अधिक लोग इन बीमारियों से संक्रमित पाए गए। इनमें से 55 लोग डेंगू बुखार से पीडि़त हैं। इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए राज्यभर में सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं।
मौसम विभाग ने केरल में आज इडुक्की, कासरगोड और कन्नूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
केरल में मौसम विभाग ने आज इडुक्की, कासरगोड और कन्नूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के नौ अन्य जिलों में भी छिटपुट बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच राज्य के कई हिस्सों में कल रात भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि आज केरल तट और लक्षद्वीप के पास 40 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।