नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने कहा कि उन्नत, विशिष्ट और विघटनकारी प्रौद्योगिकियों और स्वायत्त प्लेटफार्मों के आने के साथ आज सुरक्षा हालात और अधिक जटिल हो गया हैं।
वह केरल के कन्नूर के एझिमाला में नौसेना अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैडेट हर परिस्थिति का सामना करना पडेगा और अधूरी जानकारी के साथ कैसे काम करना है यह समझना सबसे जरूरी है।
एडमिरल ने कहा कि वैश्विक बाधाओं के बावजूद भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर है। पासिंग आउट परेड में मॉरीशस नौसेना की पहली महिला कैडेट सहित 159 कैडेट शामिल हुए।