केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एर्नाकुलम सिलसिलेवार बम धमाकों को लेकर आज तिरुवनंतपुरम में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए।सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से राज्य की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने और किसी भी कीमत पर राज्य में एकता और भाईचारे को बनाये रखने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक में सभी व्यक्तियों से राज्य में सद्भाव को प्रभावित करने वाली सभी गतिविधियों के खिलाफ मुहिम छेड़ने का आग्रह किया गया। इन धमाकों की राज्य और केंद्रीय एजेंसियां विस्तृत जांच कर रही है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एर्नाकुलम सिलसिलेवार बम धमाकों को लेकर आज तिरुवनंतपुरम में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की