केरल के कालामस्सेरी विस्फोट में मरने वालों की कुल संख्या 3 हुई, राज्य में हाई अलर्ट, केंद्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू की

केरल: कालामस्सेरी विस्फोट में एक और की मृत्यु हुई। मरने वालों की कुल संख्या 3 हो गई है। 12 वर्षीय लड़की को 29 अक्टूबर को एर्नाकुलम सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह 95% जल गई थी और उसका इलाज वेंटिलेटर पर किया जा रहा था। आज 12.40 am बजे उसकी मृत्यु हो गई।

कल सुबह कलामसेरी के कन्‍वेंशन सेंटर में ईसाई धार्मिक समूह-यहोवा विटनेसेज की प्रार्थना सभा में हुए विस्‍फोटों के बाद राज्‍य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इन विस्‍फोटों में 3 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 45 घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

केरल में कानून और व्‍यवस्‍था के अपर पुलिस महानिदेशक एम.आर.अजित कुमार ने कोच्चि में बताया कि डोमिनिक मार्टिन नाम के एक व्‍यक्ति ने त्रिशूर जिले के कोडाकरा थाने में आज आत्‍मसमर्पण कर कहा कि वह इन विस्‍फोटों की साजिश में शामिल था। केरल विस्फोटों पर विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां एनएसजी और एनआईए ने विस्‍फोटों की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन नई दिल्‍ली की अपनी यात्रा बीच में छोडकर केरल के लिए रवाना हो गए हैं। इन विस्‍फोटों के मद्देनजर कल तिरूवनंतपुरम में सर्वदलीय बैठक की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment