केरल के कोच्चि में स्थित केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के दल ने भारत में पायी जाने वाली ऑयल सार्डिन मछली के संपूर्ण जीनोम को डिकोड करने में सफलता हासिल की है। इस मछली का बडे पैमाने पर सेवन किया जाता है। इसे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संध्या सुकुमारन के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के एक समूह ने डिकोड किया है। संस्थान के निदेशक डॉ. ए. गोपालाकृष्णन ने बताया कि डिकोड किए गए जीनोम से ऑयल सार्डिन मछली के जीव विज्ञान तथा उसके क्रमिक विकास को समझने में सहायता मिलेगी। साथ ही मछली के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए प्रबंधन में सुधार भी लाया जा सकेगा।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...