केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 27 उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 27 उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज आईआईटी, आईआईएम, आईआईआईटी, आईआईएसईआर और केन्द्रीय विश्वविद्यालयों सहित 27 उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उच्च शिक्षा सचिव के.संजय मूर्ति, 27 उच्च शिक्षा संस्थान प्रमुख, सीपीडब्ल्यूडी, एनबीसीसी और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने उच्‍च शिक्षा संस्‍थानो (एचईआई) को निर्देश दिया कि वे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाए और उन्हें तय समयसीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचा 21वीं सदी के वैश्विक नागरिक बनाने के हमारे प्रयासों को गति देगा।

उच्च शिक्षा संस्थानों की इन नई परियोजनाओं में विभिन्न नए शैक्षणिक ब्लॉक, प्रयोगशालाएं, छात्रावास और विभिन्न आईआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए व्यावसायिक गतिविधियों की सुविधाएं शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment