केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जाबिर अल-सबाह से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जाबिर अल-सबाह से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जाबिर अल-सबाह से मुलाकात की और पूर्व अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जाबिर अल-सबाह के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कुवैत के नए अमीर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का व्‍यक्तिगत संवेदना-पत्र भी सौंपा।

इससे पहले हरदीप सिंह पुरी ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ पूर्व अमीर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री पुरी और कुवैत में भारतीय समुदाय के लोगों ने दो मिनट का मौन भी रखा।

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जाबिर अल-सबाह का शनिवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

Related posts

Leave a Comment