केंद्रीय मंत्री परषोत्‍तम रूपाला ने आज नई दिल्‍ली में पशु-पालन बुनियादी ढांचा विकास कोष के नए पोर्टल का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री परषोत्‍तम रूपाला ने आज नई दिल्‍ली में पशु-पालन बुनियादी ढांचा विकास कोष के नए पोर्टल का शुभारंभ किया

केंद्रीय मत्‍स्‍य, पशुपालन और दुग्‍ध विकास मंत्री परषोत्‍तम रूपाला ने आज नई दिल्‍ली में पशु-पालन बुनियादी ढांचा विकास कोष के नए पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्‍होंने इसका रेडियो जिंगल भी जारी किया। यह कोष पशुपालन क्षेत्र के सूक्ष्‍म लघु और मध्‍यम उद्यमों की सहायता के लिए ऋण गारंटी योजना है, जिसमें कोलेटरल की आवश्यकता नहीं है।

परषोत्‍तम रुपाला ने कहा कि सरकार ने 2025-26 तक के लिए 30 हजार करोड़ रुपए के परिव्‍यय से यह कोष जारी रखने की मंजूरी दी है। उन्‍होंने बताया कि पशुपालन क्षेत्र में उत्‍पादन बढ़ाने के लिए अनेक उपाय किए गए हैं, जिनसे भारत का पशु पालन क्षेत्र काफी अच्‍छा प्रदर्शन कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment