केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत को सबसे भरोसेमंद देश और लचीली अर्थव्यवस्था बताया

स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच पर भारत ने स्वयं को एक विश्वसनीय राष्ट्र और लचीली अर्थव्यवस्था के रूप में प्रस्तुत किया है। आर्थिक मंच की बैठक के अंतिम दिन कल विश्वास के पुनर्निर्माण, अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने, भू-राजनीतिक संघर्षों को समाप्त करने और जलवायु परिवर्तन, सामाजिक विखंडन तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता- ए.आई.- जनित गलत सूचना और दुष्प्रचार से उत्पन्न जोखिमों से लड़ने के लिए सहयोग का आह्वान किया गया।

पांच दिनों के सम्मेलन में तीन हज़ार से अधिक वैश्विक नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर गहनता से चिंतन किया और विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष विभिन्न चुनौतियों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार में वृद्धि होगी।

आर्थिक मंच की बैठक में भारत के तीन केंद्रीय मंत्रियों, व्यापारिक नेताओं और कई राज्यों के प्रतिनिधिमंडलों ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत के साथ अपना पक्ष रखा और कहा कि जो लोग विश्वसनीय और मजबूत साझेदार के साथ व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए भारत एक भरोसेमंद देश है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत को सबसे भरोसेमंद देश और एक लचीली अर्थव्यवस्था बताते हुए ‘ट्रस्ट-शोरिंग’ की वकालत की। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अगले वित्त वर्ष के लिए 7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत के समावेशी विकास का प्रदर्शन किया और अपनी बात रखी।

Related posts

Leave a Comment