देश के विभिन्न भागों में हाल की बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए गृह मंत्रालय की पहल के तहत एक केंद्रीय दल ने आज पंजाब के मोहाली जिले के बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के वित्तीय सलाहकार रविनेश कुमार के नेतृत्व में इस दल ने आवासीय, फसल, पशुधन और सड़कों को हुए नुकसान का जायजा लिया। दल के सदस्य बाढ़ग्रस्त गांवों, कृषि भूमि और घग्गर नदी के तट तक गए। उन्होंने गांव के निवासियों, किसानों, राजनीतिक नेताओं और किसान संघों से बातचीत की। यह दल नुकसान के आकलन के लिए पटियाला और संगरूर भी जाएगा और संबंधित मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेजेगा।
केंद्रीय दल ने आज पंजाब के मोहाली जिले के बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया