गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने आज दिल्ली हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचे की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। नागरिक उड्डयन सचिव, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष, आप्रवासन ब्यूरो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, डायल जीएमआर और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने बैठक में भाग लिया। इसमें पिछले महीने हुई समीक्षा बैठक के बाद से लगातार निगरानी और एयर स्लॉट की संशोधित समय-सारणी, सामान स्कैनर की संख्या को दोगुना करने और कई अन्य सुविधाओं में लगातार बढोत्तरी के बारे में जानकारी दी गई।
केंद्रीय गृह सचिव ने दिल्ली हवाई अड्डों पर आगमन और प्रस्थान को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए समन्वय का अनुरोध किया।