केंद्र ने इस महीने के लिए सभी राज्य सरकारों को 72 हजार 9 सौ 61 करोड़ रुपये से अधिक का कर हस्तांतरण जारी करने के लिए अधिकृत किया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर उसने राज्यों को 10 नवंबर की सामान्य तिथि से तीन दिन पहले इस राशि का कर हस्तांतरण अधिकृत किया है। मंत्रालय ने ये भी कहा कि इससे राज्य सरकारें समय पर कर जारी करने और लोगों के बीच त्यौहारो का उत्सव बढ़ाने में सक्षम होंगी। कुल कर हस्तांतरण में सबसे अधिक लगभग 13 हजार 88 करोड़ रुपये की राशि उत्तर प्रदेश को जारी की गई, इसके बाद 7 हजार 338 करोड़ रुपये बिहार को और 5 हजार 488 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल को जारी किए गए।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...