कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सरकार प्रदर्शनकारी किसानों के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। अर्जुन मुंडा ने किसान नेताओं को 5वें दौर की वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
इस बीच, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कहा है कि प्रदर्शनकारी सार्वजनिक जीवन को बाधित नहीं कर सकते।
उधर, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए कहा है। एक अन्य किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि कृषि मंत्री के बातचीत के प्रस्ताव पर किसानों से चर्चा की जाएगी।