काहिरा में विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप में रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर स्पर्धा में विश्व चैंपियन बनीं

मिस्र के काहिरा में अंतरराष्‍ट्रीय शूटिंग स्‍पोर्ट्स फेडरेशन विश्‍व चैंपियनशिप में भारत की रमिता जिंदल महिलाओं के जूनियर वर्ग के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्द्धा में विश्‍व चैंपियन बन गई हैं। उन्‍होंने कल चीन की यिंग शेन को 16-12 से हराया। रमिता और चीन की यिंग के बीच मुकाबला एक समय 12-12 अंकों की बराबरी पर था, लेकिन बाद में रमिता ने दो सटीक निशाने लगाकर शीर्ष स्‍थान हासिल कर लिया।

Related posts

Leave a Comment