कश्मीर घाटी में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों का आगमन हुआ है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। यह हवाई अड्डा 7 हजार की अपनी क्षमता से अधिक यात्रियों को संचालन कर रहा है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर कल 58 उड़ानों से नौ हजार आठ सौ 23 यात्रियों का आवागमन हुआ।
पिछले कुछ दिनों में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक सड़क और वायु मार्ग से श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और अन्य पर्यटक स्थलों पर सभी होटल, गेस्ट हाऊस और हाऊस बोट पूरी बुक हो चुके हैं।