कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अथानी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी और कोलार विधानसभा क्षेत्र से मंजूनाथ को मैदान में उतारा है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने की दस तारीख को मतदान किया जाएगा और 13 मई को मतगणना होगी।