कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पंजाब में आतंकी हमलों का कथित षड्यंत्र रचने के मामले में भारत को उसकी तलाश थी। हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी की गई 40 अन्य आतंकवादियों की सूची में निज्जर का नाम भी शामिल था। निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) नामक आतंकी गुट का सरगना था। पंजाब के जालंधर में आतंकी वारदात का षड्यंत्र रचने के अभियुक्त के तौर पर निज्जर की गिरफ्तारी में मदद के लिए 10 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इससे पहले एनआईए ने निज्जर के खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया था। निज्जर ने कनाडा के ब्रेम्प्टन शहर में खालिस्तान जनमत संग्रह आयोजित करने में मुख्य भूमिका निभाई थी।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...