नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक का स्वागत किया।
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक़ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय विचार विमर्श के बाद उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया जायेगा। सुल्तान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से भी मुलाकात करेंगे। वे राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा देखने जायेंगे और उनका राष्ट्रपति भवन में पारम्परिक स्वागत भी किया जायेगा।
सुल्तान तारेक भारत की तीन दिन की यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे और विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। ओमान के सुल्तान की यह पहली भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति का संकेत है।