ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इस्राइल से भारतीय नागरिकों को स्‍वदेश लाने के लिए एक चार्टर उडान आज तेल अवीव पहुंचेगी

ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इस्राइल से भारतीय नागरिकों को स्‍वदेश लाने के लिए एक चार्टर उडान आज तेल अवीव पहुंचेगी

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इस्राइल से भारतीय नागरिकों को स्‍वदेश लाने के लिए एक चार्टर उडान आज तेल अवीव पहुंचेगी। मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्‍ली में बताया कि इस उडान से दो सौ तीस यात्रियों के कल सुबह भारत लौटने की उम्‍मीद है। उन्‍होंने बताया कि भारत इस्राइल की स्थिति पर नजर रख रही है। अरिंदम बागची ने इस्राइल में सभी भारतीयों से दूतावास में पंजीकरण कराने को कहा है। उन्‍होंने कहा है इस्राइल में 18 हजार भारतीय नागरिक हैं जिसमें विद्यार्थी भी शामिल हैं।

कनाडा में भारतीय राजनयिकों की संख्‍या के सवाल पर अरिंदम बागची ने कहा कि भारत दोनों देशों में राजनयिकों की समान संख्‍या सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है और इस बारे में कनाडा प्रशासन से बातचीत जारी है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑपरेशन अजय की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज इस्राइल से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्‍स पर कहा कि विदेश मंत्रालय अपने नागरिकों को वापस लाने की हर संभव सहायता के लिए तैयार है। इसके लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गये। कल विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे के लिए नियंत्रण कक्ष स्‍थापति किया था। यह नियंत्रण कक्ष स्थिति को निगरानी करेगा और सूचना तथा सहायता प्रदान करेगा।

Related posts

Leave a Comment