एसबीआई कार्ड ने बांड जारी कर 650 करोड़ रुपये जुटाए

एसबीआई कार्ड ने बांड जारी कर 650 करोड़ रुपये जुटाए

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (एसबीआई कार्ड) ने शुक्रवार को कहा कि उसने निजी आयोजन आधार पर बांड जारी कर 650 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

एसबीआई कार्ड ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया, “हितधारकों की संबंध और ग्राहक अनुभव समिति ने 6,500 निश्चित दर, असुरक्षित, कर योग्य, प्रतिदेय, वरिष्ठ, सूचीबद्ध गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के आवंटन को निजी नियोजन आधार पर मंजूरी दे दी है। ये बांड कुल 650 करोड़ रुपये के हैं।”

कंपनी ने कहा कि बांड पर 5.82 प्रतिशत की ब्याज दर है और ये तीन साल के अंत में छुड़ाए जा सकते हैं यानी इसके भुनाने की तिथि 24 दिसंबर, 2024 है।

Related posts

Leave a Comment