एक्वाडोर के राष्ट्रपति ने जेल में हुए नरसंहार के बाद कारावास व्‍यवस्‍था में आपातकाल की घोषणा की

एक्वाडोर के राष्ट्रपति ने जेल में हुए नरसंहार के बाद कारावास व्‍यवस्‍था में आपातकाल की घोषणा की

एक्वाडोर के राष्ट्रपति ने जेल में हुए नरसंहार के बाद कारावास व्‍यवस्‍था में आपातकाल की घोषणा कर दी है। इस खूनखराबे में 116 लोग मारे गए और 80 घायल हुए हैं।

राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने कहा है कि जेल अब भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। उन्‍होंने कैदियों के रिश्तेदारों और परिजनों से जेल क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले कुछ घंटों में और भी लाशें मिल सकती हैं।

आपातकाल लागू किए जाने के बाद सरकार को जेल के अंदर पुलिस और सैनिकों की तैनाती समेत कई अधिकार मिल जाएंगे। इक्वाडोर की गुआयाकिल जेल में कैदियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था। अधिकारियों ने इसके लिए नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय गिरोहों को दोषी बताया है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक खूनखराबे में गोलियों, हथगोलों का भी इस्तेमाल हुआ जिस वजह से बडी़ संख्या में लोग हताहत हुए।

Related posts

Leave a Comment