नये उपराष्ट्रपति के लिए कल चुनाव होगा। संसद भवन में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे। एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनकड हैं जबकि मार्गरेट अल्वा विपक्ष की उम्मीदवार है। उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। संसद में कुल सदस्यों की संख्या सात सौ 88 है, जिसमें से 543 लोकसभा के जबकि दो सौ 33 राज्यसभा के सदस्य हैं। 12 सदस्य मनोनीत हैं। मतगणना कल मतदान के बाद संसद भवन में ही की जायेगी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु का कार्यकाल इस महीने की दस तारीख को समाप्त हो रहा है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...