उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई दर मई में घटकर 7.04 प्रतिशत हो गई

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई दर मई में घटकर सात दशमलव शून्‍य चार प्रतिशत हो गई जो अप्रैल में सात दशमलव सात नौ प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आज जारी आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से खाद्य तथा पेय पदार्थों और ईंधन तथा लाईट वर्गों में कीमतों में कमी के कारण मुद्रास्फीति की दर में गिरावट दर्ज की गई। सरकार ने केंद्रीय बैंक को मार्च-2026 को समाप्त होने वाली पांच साल की अवधि के लिए खुदरा मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत के मार्जिन के साथ चार प्रतिशत पर बनाए रखने को कहा है।

Related posts

Leave a Comment