उत्‍तर, मध्‍य और पश्चिम भारत में लू का प्रकोप, मौसम विभाग ने लोगों को धूप से बचने की सलाह दी

उत्‍तर, मध्‍य और पश्चिम भारत में लू का प्रकोप, मौसम विभाग ने लोगों को धूप से बचने की सलाह दी

देश के उत्‍तरी, मध्‍य और पश्चिमी भाग तेज लू की चपेट में हैं। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, गुजरात और राजस्‍थान में तापमान 40 डिग्री सेल्‍सि‍यस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्‍युंजय महापात्रा ने बताया कि देश के पश्चिमोत्‍तर, मध्‍य और पश्चिम क्षेत्र के कुछ जिलों में अगले चार दिन तक लू चलने की संभावना है।

थ्री टू फोर डेज में नार्थ वेस्‍ट इंडिया और वेस्‍ट सेंट्रल इंडिया में हीट वेब कंडिशंस जारी है जिसका तापमान लगभग चार से सात डिग्री सेल्सियस नार्मल कंडीशंस से ज्‍यादा है। आज जो स्थिति है इससे पता चलता है कि नार्थ वेस्‍ट इंडिया में जैसे पंजाब, हरियाणा, वेस्‍ट यूपी, दामोह, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तराखंड इन सब एरिया में तापमान में गिरावट आएगी और जो हीटवेव कंडीशन है इसमें सुधार होगा। मगर सेंट्रल इंडिया है जैसे राजस्‍थान, गुजरात, नार्दन पार्ट ऑफ महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, इंटीरियर ओडिशा, नार्दन पार्ट ऑफ तेलंगाना-इन सभी एरिया में हीट वेव कंडीशन अगले तीन दिन तक जारी रहेगी और धीरे-धीरे ईस्‍टर्न पार्टस से हीट वेव कंडीशन चला जाएगा।

मौसम विभाग ने लोगों से धूप से बचने की सलाह दी है और श्रम मंत्रालय, बिजली मंत्रालय और अग्निशमन विभाग से सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

Related posts

Leave a Comment