उत्‍तर प्रदेश में आज से कोविड प्रतिबंधों में और ढील

उत्‍तर प्रदेश में आज से कोविड प्रतिबंधों में और ढील दी जाएगी। मॉल, रेस्‍तरां और शापिंग काम्‍प्‍लेक्‍स आज से खुल जाएंगे लेकिन कोविड मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

अब प्रदेश में शादी विवाह या दूसरे धार्मिक समारोहों में 50 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन आवश्यक होगा। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक मॉल और रेस्त्रां अपने 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ रात के 9:00 बजे तक खोले जा सकेंगे। दूसरी दुकानें और शॉपिंग कॉन्प्लेक्स भी सप्ताह में 5 दिन खुल सकेंगे। सरकार ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि मॉल या रेस्तरां में प्रवेश या दूसरे समारोह के दौरान कोबिड हेल्प डेस्क और पल्स ऑक्सीमीटर का होना जरूरी होगा। प्रेदेश के घने स्थानों पर मौजूद सब्जी मंडी आ भी पहले की बात चलती रहेंगी लेकिन उन्हें अब नए खुले स्थान पर शुरू किया जाएगा और वहां सामाजिक दूरी का पालन कराना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। सरकार ने रात्रिकालीन कर्फ्यू को 2 घंटे कम करने का फैसला किया है जो फिलहाल कोरोना के हालात के मद्देनजर प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू है। अब राज्य भर में दुकानें सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम के 9 बजे तक खुली रहेंगी। रात का कर्फ्यू 9:00 बजे से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा।

Related posts

Leave a Comment