उत्तराखंड में हल्‍द्वानी हिंसा के मुख्‍य आरोपी को आज पुलिस ने नई दिल्‍ली में गिरफ्तार कर लिया

उत्तराखंड में हल्‍द्वानी हिंसा के मुख्‍य आरोपी को आज पुलिस ने नई दिल्‍ली में गिरफ्तार कर लिया

उत्तराखंड में हल्‍द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के मुख्‍य आरोपी को आज पुलिस ने नई दिल्‍ली में गिरफ्तार कर लिया। कुमायुं क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आंनद भारने ने मुख्‍य आरोपी अब्‍दुल मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार ने आरोपी को पकडने वाले पुलिस दल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

बनभूलपुरा में आठ फरवरी को अवैध निर्माण ढहाने से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भडकी हिंसा के बाद से अब्‍दुल मलिक फरार था। हिंसा मामले में अभी तक 81 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

Leave a Comment