उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 164 करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल आपूर्ति योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इससे गांवों में नौ हजार 200 से अधिक घरों में नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा। जल शक्ति मंत्रालय ने कहा कि इन योजनाओं से अल्मोड़ा, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और उत्तरकाशी जिलों के 140 गांवों को लाभ होगा। चालू वित्त वर्ष में राज्य ने दो लाख 64 हजार घरों में नल से जल उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। राज्य सरकार ने अगले साल दिसंबर तक सभी गांवों में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य 2024 तक हर गांवों में हर घर में नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...