उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों पर कल हुए मतदान में जप को 10 सीटों, कांग्रेस को तीन और समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिली

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों पर कल हुए मतदान में जप को 10 सीटों, कांग्रेस को तीन और समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिली

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों पर कल हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस को तीन और समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिली हैं।

हिमाचल प्रदेश में राज्‍यसभा की एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के हर्ष महाजन ने जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के हर्ष महाजन दोनों को 34-34 मत हासिल किए। लॉटरी के माध्‍यम से भाजपा के हर्ष महाजन की जीत हुई।

उधर, कर्नाटक में कांग्रेस के तीन और भारतीय जनता पार्टी के एक उम्‍मीदवार ने राज्‍यसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। विधानसभा के 223 सदस्‍यों में से 222 सदस्‍यों ने मतदान किया। कांग्रेस के अजय माकन, जी सी चंद्रशेखर और सैयद नासिर हुसैन और भारतीय जनता पार्टी के नारायण बंदगे ने जीत दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है जबकि 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विजय हुए हैं। कल हुए मतदान में भाजपा के आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन और संजय सेठ विजयी घोषित किए गए। समाजवादी पार्टी से जया बच्चन और रामजी लाल सुमन चुनाव जीत गए हैं जबकि समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन चुनाव हार गए हैं। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे।

Related posts

Leave a Comment