उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव 29 मई को कराये जायेंगे। निर्वाचन आयोग ने आज घोषणा की कि 11 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी और 18 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। मतगणना 29 मई को होगी। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के इस्तीफे और इस वर्ष 15 फरवरी को श्री बनवारी लाल के निधन के कारण दो सीटें रिक्त हुईं थीं।
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को चुनाव कराने की व्यवस्था करते समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है।