उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है जिसमें रविवार को 8 लोगों की मौत हो गई थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव इस घटना की जांच करेंगे। आयोग दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगा। पुलिस ने कल लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास हिंसा के संबंध में कोई जानकारी है तो उसे साझा करें। इस बीच, कई राजनीतिक दलों के नेता मृतक किसानों के परिवारों से मिलने लखीमपुर पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल किसानों के परिजनों से मुलाकात की। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का भी आज लखीमपुर जाने का कार्यक्रम है।
Related posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण विधेयक... -
ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल... -
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान, दोनों...