उत्तर प्रदेश: बीएसपी सांसद रितेश पांडे भाजपा में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में बीएसपी सांसद रितेश पांडे भाजपा में शामिल हुए। आज सुबह रितेश पांडे ने बीएसपी से अपना इस्तीफा दे दिया था। वह उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से लोकसभा सांसद हैं।

भाजपा में शामिल हुए नेता रितेश पांडे ने कहा, “मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को देखते हुए विकसित भारत की कल्पना में अपना सहयोग देने के लिए इस बड़े मिशन के लिए भाजपा के साथ जुड़ कर काम करने के लिए आगे आया हूं। मेरे क्षेत्र में ही हम देखते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, 2-2 औद्योगिक कॉरिडोर और 40 हजार से ज्यादा आवास की उपलब्ध कराना दिखाता है कि ये हमारे क्षेत्र को विकसित भारत की ओर बढ़ाने के लिए हो रहा है।”

Related posts

Leave a Comment