उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल ‘सॉल्वर गैंग’ के 20 सदस्यों सहित 2 कांस्टेबल गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल ‘सॉल्वर गैंग’ के 20 सदस्यों सहित 2 कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। SP कुमार रण विजय सिंह ने बताया, आज शिकोहाबाद से 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं उसमें से 2 कांस्टेबल है, एक 28 बटालियन PAC इटावा में नियुक्त है और एक फतेहपुर जनपद में नियुक्त है। ये दोनों शिकोहाबाद के रहने वाले हैं और पहले भी ये परीक्षाओं में बैठे हैं। PAC में सिपाही निरंजन पहले भी 3-4 लोगों को SSC GD में पास करा चुका है, जिसके बदले 3-3 लाख रुपए लिए थे। अनुज सिपाही आज सुमित नामक व्यक्ति के नाम पर परीक्षा में बैठने वाला था।

Related posts

Leave a Comment