ईरानी नौसेना को क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ टोही हेलीकॉप्टर सौंपे गए

ईरान की सरकारी मीडिया ने आज बताया कि ईरानी नौसेना को क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ टोही हेलीकॉप्टर सौंप दिए गए है। नौसेना प्रमुख शाहराम ईरानी के हवाले से मीडिया ने बताया कि तलैयाह क्रूज मिसाइल की रेंज एक हजार किमी से अधिक है और यह एक स्मार्ट मिसाइल है जो मिशन के बीच में लक्ष्य बदल सकती है। इससे पहले अमेरिकी रक्षा विभाग ने शनिवार को कहा कि ईरान से भेजे गए एक ड्रोन ने हिंद महासागर में लाइबेरिया के एक रासायनिक टैंकर को टक्कर मार थी। ईरान ने अमेरिका के इन आरोपों से इनकार किया है कि वह लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमलों में शामिल है।

Related posts

Leave a Comment