ईरान ने ओमान की खाड़ी में मार्शल आईलैंड्स के तेल टैंकर को जब्त किया: अमेरिकी नौसेना

ईरान ने ओमान की खाड़ी में मार्शल आईलैंड्स के तेल टैंकर को जब्त किया: अमेरिकी नौसेना

अमेरिका की नौसेना ने आरोप लगाया है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने ओमान की खाड़ी में मार्शल आईलैंड्स के एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। बहरीन स्थित अमेरिका के पांचवें बेड़े ने एक बयान में कहा है कि ईरान की यह कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है तथा तेल टैंकर को तुरंत छोड़ दिया जाना चाहिए। यह टैंकर कुवैत से आया था और इसे अमेरिका के टेक्सास में ह्युस्टन जाना था। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के डेटा बेस के अनुसार यह टैंकर चीन की एक कंपनी के नाम पंजीकृत है।

Related posts

Leave a Comment