श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर 26 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों को पंजीकृत किया गया है, जिनमें से 53 प्रतिशत महिला श्रमिक और 47 प्रतिशत पुरुष श्रमिक हैं। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह से निःशुल्क है और श्रमिक सामान्य सेवा केंद्रों और राज्य ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से आसानी से पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र पंजीकृत असंगठित श्रमिक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत एक वर्ष के लिए दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर का लाभ पाने के हकदार हैं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...