इस्राइल ने फलस्तीनी हमास आतंकियों के साथ किये गए अस्थाई संघर्ष विराम के तहत बंधकों को छोड़ने का काम शुरू किया

इस्राइल ने फलस्तीनी हमास आतंकियों के साथ किये गए अस्थाई संघर्ष विराम के तहत बंधकों को छोड़ने का काम शुरू कर दिया है जबकि हमास के आतंकी कल से बंधकों की रिहाई शुरू कर सकते हैं। इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बताया कि यह प्रधानमंत्री कार्यालय की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है। इस्राइल के प्रसारणकर्ता ने खबर दी है कि हमास और कतर के बीच समझौते पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए गए क्योंकि इसके लिए 24 घंटे की देरी हुई थी।

इस्राइल और हमास, बुधवार को एक समझौते पर सहमत हुए थे, जिससे गजा में कम से कम चार दिन के युद्ध विराम के दौरान मानवीय सहायता भेजे जाने और गजा के एंक्लेव में कम से कम 50 बंधकों को छोड़े जाने के बदले इस्राइल में कम से कम एक सौ 50 फलस्तीनी बंदियों को रिहा किए जाने पर सहमति बनी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गजा में बंधक बनाए गए 50 लोगों की रिहाई पर कहा है कि भारत बंधकों की रिहाई का स्‍वागत करता है। जी-20 नेताओं के वचुर्अल शिखर सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने आशा प्रकट की कि बाकी बंधकों को भी जल्‍द ही छोड दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment