इजराइल और हमास संघर्ष के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तेल अवीव में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमरिका यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इजराइल को अपने लोगों की रक्षा और सुरक्षा के लिए आवश्यक हर चीज मिले। उन्होंने इज़राइल को और अधिक गोला-बारूद देने का भी वादा किया।
हमास के आतंकवादियों के इज़राइल पर हमले के बाद से दोनों पक्षों के 2 हजार सात सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इजराइल में मरने वालों की संख्या अब एक हजार तीन सौ हो गई है।
फिलिस्तीन में मरने वालों की संख्या 14 सौ से अधिक हो गई है।