इंडोनेशिया ने आगामी सोमवार से पाम ऑयल के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाने की घोषणा की

इंडोनेशिया ने आगामी सोमवार से पाम ऑयल के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाने की घोषणा की

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने आगामी सोमवार से पाम ऑयल के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। विश्व के सबसे बड़े पाम ऑयल निर्यातक इंडोनेशिया ने पिछले महीने की 28 तारीख को कच्चे पाम ऑयल और उससे जुड़े कुछ उत्पादों की खेप पर रोक लगा दी थी। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में खाद्य तेल की महंगाई पर नियंत्रण करना था। अब खाद्य तेल की आपूर्ति की स्थिति में सुधार के बाद राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इसके निर्यात पर लगी रोक हटाने का निर्णय लेने की घोषणा की। उद्योग जगत ने इसका स्वागत किया है।

Related posts

Leave a Comment