आवासीय सोसाइटी में बिना अनुमति के पशुबलि न दी जाए, बॉम्बे उच्च न्यायालय ने BMC को सुनिश्चित करने कहा

बंबई उच्‍च न्‍यायालय ने बृहन्‍मुंबई नगरपालिका को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी आवासीय सोसाइटी में बिना अनुमति के पशुबलि न दी जाए। न्‍यायलय ने ईद-उल-अजहा से ठीक पहले दक्षिण मुंबई की एक सोसाइटी में पशु बलि को चुनौती देने वाली याचिका पर यह आदेश दिया।

न्‍यायालय ने नगरपालिका और मुंबई पुलिस को आवासीय परिसरों में अनुमति के बगैर पशु रखने वालों पर कार्रवाई करने को भी कहा है। न्‍यायालय ने इस बात पर नाराजगी व्‍यक्‍त की कि पशुबलि के विरुद्ध याचिका ईद-उल-अजहा से ठीक पहले दायर की गई है।

Related posts

Leave a Comment