आज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस है। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस अवसर पर लोगों से उज्जवल भविष्य के लिए जागरूक बनने का आह्वान किया है एक सोशल मीडिया पोस्ट में नितिन गडकरी ने कहा कि प्रगति के मार्ग में ऊर्जा संरक्षण का हर प्रयास सतत भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने कामना की कि हो हल्ले वाले शहरों से शांत वातावरण वाले गांव तक संरक्षण की भावना भारत के हर कोने को रोशन करे जिससे भावी पीढ़ियों के लिए हरित विरासत का पोषण हो सके।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस हर वर्ष 14 दिसम्बर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है और ऊर्जा क्षमता और संरक्षण की दिशा में राष्ट्र की उपलब्धियों को दर्शाना है।