आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 16 दिसंबर 2021

मेष राशि: आज वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है हालांकि दैनिक जीवन में परेशानी आ सकती है। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। माता से लाभ मिल सकता है। संतान से कोई सुख प्राप्त हो सकता है। कोई दिक्कत भी आ सकती है, उसे प्राथमिकता से हल करें।

वृषभ राशि: बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। आपका दिन सामान्य रहने वाला है। संतान से तनाव हो सकता है। ऐसा होने पर आप संयम बनाए रखें, संतान से किसी भी हाल में विवाद न करें। आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यो में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी। जमीन-ज़ायदाद को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको बड़े ही धैर्य से काम लेना होगा। भाई-बहन से मनमुटाव की आशंका है। माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। संतान को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि: प्रियजनों से भेंट संभव है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। धार्मिक कार्यो में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। सामजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। शत्रु से बचकर रहे। अपने माता-पिता का सम्मान करें। संतान के कैरियर संबंधी कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि: अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें। उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। घर के मामलों को घर में ही सुलझाने की कोशिश करें। संतान की ओर से कुछ शुभ समाचार मिलेगा। संतान को कोई दिक्कत भी हो सकती है, इसका समाधान भी प्राप्त होगा।

कन्या राशि: खुद पर भरोसा रखें और अपने व्यवहार को नम्र रखें। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी। आलस्य के कारण कुछ कार्य समय पर नहीं हो पायेंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बच्चों की तरफ़ से खुशियां मिल सकती हैं। संतान के कैरियर या शिक्षा संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि: परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। कारोबार में मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की चिंता रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने माता -पिता का सम्मान करें। संतान को कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है जिसपर आपको गर्व का अनुभव होगा।

वृश्चिक राशि: कई दिनों से अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। विरोध होगा, जोखिम न लें। परिस्थिति आपके अनुकूल हैं। हालांकि स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। झूठ बोलने से बचें। बेहतर परिणाम के लिए बेहतर ढंग काम करे तभी सफलता मिलेगी। संतान से कोई दुखद सूचना मिल सकती है। संतान को भी कोई समस्या आ सकती है, उसके निराकरण के लिए तुरंत प्रयत्न करें।

धनु राशि: किसी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अपनी कला हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। सुख सुविधा पर व्यय वृद्धि होगी। जीवन साथी से विवाद के कारण क्लेश होगा। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। संबंधियों से शुभ समाचार मिल सकता हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। अपने सभी अधूरे कार्यों को पूरा करना बुद्धिमानी होगी। संतान को कोई विशेष उपलब्धि मिलेगी जिससे मन हर्षित हो जाएगा।

मकर राशि: अपने व्यवहार करने के तरीके और कार्य शैली से सभी का दिल जीत लेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। भय व कष्ट का माहौल बनेगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा से लाभ अर्जित होगा। आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने से आपके परिवार में समृद्धि आएगी। काम के साथ ज़िम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा। संतान को कोई समस्या हो सकती है, स्वास्थ्य में समस्या आए तो डाक्टर्स को जरूर दिखाएं।

कुम्भ राशि: भाग्य आपका साथ देगा। काम का दायरा बढ़ सकता है आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते है। आँख बंद करके किसी पर भरोसा न करें। परिवार में ख़ुशी और ग़म के मिले जुले क्षण रहेंगे। संतान संबंधी कोई शिकायत सामने आ सकती है। ऐसा होने पर भी डांट—फटकार से बचें, समझाइश देकर काम चलाएं।

मीन राशि: आर्थिक मामले सुलझने की उमीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी। मित्रों के साथ संबंध अच्छे होंगे पर सगे-संबंधियों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल ठीक ठाक बना रहेगा। घर में रेनोवेशन का काम हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है।

Related posts

Leave a Comment